जौनपुर। छात्र छात्राओं को निखिल सिंह ने बताया सफलता का मंत्र 


जौनपुर। संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय सांखिकीय सेवा परीक्षा में देश में पहला स्थान प्राप्त करने वाले जनपद के निखिल सिंह मंगलवार को नेहरू बालोद्यान विद्यालय में पधारे।
             
निखिल सिंह ने विद्यालय के छात्रो से कहा मैं भी आप लोगो की तरह इस विद्यालय का छात्र था मैं सौभाग्यशाली हुं कि हमें यहां के अध्यापको ने हमको शिक्षित किया। कहा जिन्दगी में कोई भी मुकाम प्राप्त करना असम्भव नही है, बस आपको धैर्य पूर्वक उसमे लगना पड़ता है। होनहार लाल निखिल सिंह जब लखनऊ से अपने पैत्रिक गाॅव सुरूआरपट्टी पहुंचा तो परिजनों ने बैंड बाजे के साथ गर्मजोशी के साथ अपने लाल का स्वागत किया। इसके बाद हनुमान तारा मन्दिर व गाव के डीह मन्दिर पर जाकर दर्शन किया। दादी कमला देवी, माॅ प्रेमशीला व किसान पिता सत्य प्रकाश सिंह सत्तू ने अपने होनहार लाल का मुंह मीठा कराया। अपने स्वागत से अभिभूत निखिल ने कहा कि अपनो के इसी प्यार व विश्वास के बदौलत उन्हें यह मुकाम मिला है।  
        
निखिल सिंह ने इस परीक्षा में ऑल इण्डिया टाॅप किया है। निखिल की हाई स्कूल व इण्टर की शिक्षा दीक्षा नेहरू बालोद्यान इण्टर कालेज में हुई है। निखिल को सम्मानित करने वालो में प्रबन्धक डा0 सीडी सिंह, यूपी बोर्ड के प्रधानाचार्य संजय सिंह, सी.बी.एस.सी. की प्रधानाचार्या प्रियंका सिहं तथा हुसेनाबाद की संचालिका डा0 चन्द्रकला सिंह ने माल्यार्पण कर निखिल का स्वागत किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने