जौनपुर। जौनपुर का कार्यकाल यादगार रहेगा : अनुज कुमार झा 

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के स्थानांतरण होने के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनको भावपूर्ण विदाई दी गयी। जिलाधिकारी ने जनपद में किए गए कार्यों के अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनपद का कार्यकाल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की। 

उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आम जनमानस के साथ शालीनता एवम गंभीरतापूर्वक उनकी बातो को सुनकर उनकी समस्याओं के निस्तारण करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवम निर्देशन में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने उनके साथ बिताये गये अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा करते हुए कहा गया कि उन्होंने उनके कार्यकाल में जो भी सीखा उनके आगे के सेवाकाल में बहुत ही उपयोगी होगा। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चैहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिह, समस्त उपजिलाधिकारीगण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जलराजन चैधरी, जिला विकास अधिकारी वीके यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने