रेखा सिंह अध्यक्ष तथा महमूद बने सचिव  


                    डेन्टल एसोसिएशन बलरामपुर की नई कार्यकारिणी का गठन संगठन के सभी सदस्यों की सहमति से किया गया।

                         नई कार्यकारिणी में दंत चिकित्सक डाक्टर रेखा सिंह को अध्यक्ष, डा.मो.महमूद को सचिव तथा डाक्टर मोहित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष नियुक्ति किया गया। वरिष्ठ डाक्टर आर.पी वर्मा,डा.के.बी तिवारी तथा डा.पवन गुप्ता ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संगठन में डाक्टर सौरभ सिंह,डा.शंकर सिंह,डा.अफजाल अहमद खान,डा.सीबी सिंह,डा.अताउल्ला खान,डा.ऋषिराज सिंह,डा.मो.सलीम,डा.रवि सिंह,डा.विशाल श्रीवास्तव,डा.मनीष सिंह,डा.एम.एल थारू,डा.शरद सिंह,डा.नवीन,डा.शशांक सिंह,डा.मसूद अहमद व डा.मनीष सिंह को अहम जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के सभी सदस्यों ने दंत चिकित्सको के अधिकारों के लिये हर संभव संघर्ष करने का संकल्प लिया।

उमेश चंद्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
भारत 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने