मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की ससुराल सुल्तानपुर में जश्न
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
======== सुल्तानपुर में नगर के ओमनगर निवासी सरस्वती विद्या मंदिर शारीरिक शिक्षक (पीजीटी) विवेकानंद यादव के आवास पर जश्न का माहौल है। 
    आखिर हो भी क्यों न, उनकी इकलौती छोटी बहन सीमा यादव के पति मोहन यादव मध्य प्रदेश के सीएम जो बने हैं। मोहल्लेवासी घर पर बधाइयां देने के लिए पहुंच रहे हैं।   
      विवेकानंद मूल रूप से सुल्तानपुर सीमा से सटे अंबेडकरनगर जिले के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के तहसील भीटी अंतर्गत कोडड़ा डड़वा गांव के निवासी हैं। उनके पिता ब्रहमादीन यादव ने मुंबई से शिक्षा-दिक्षा हासिल किया और मध्य प्रदेश के रीवा पहुंच गए।
वहां एक राजकीय स्कूल में जॉब मिल गई। 1987 में वो प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर्ड हुए। ब्रह्मादीन के तीन बेटे और सबसे छोटी एक बेटी है। बड़ा बेटा रामानंद यादव इंडियन एयरफोर्स से रिटायर्ड होकर जबलपुर में फैमली के साथ शिफ्ट है।


उमेश चन्द्र तिवारी
हिंदी संवाद न्यूज़

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने