राजकुमार गुप्ता
मथुरा। मांट,आज भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत के आह्वान पर
आयोजित महापंचायत हुई जिसमे यमुना एक्सप्रेस वे पर कट समेत सात सूत्रीय मांग सामिल थी
दोपहर ग्यारह बजे से शुरू हुई महापंचायत में धीरे धीरे किसानों का जमावड़ा होता गया तीन बजे पहुंचे जिला अध्यक्ष सोनवीर प्रधान व मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर को देखकर किसानों में जोश भर गया वहां पहुंचते ही राजकुमार तोमर ने माइक संभालते ही प्रशासन को चुनौती देते देते हुए कहा कि अगर साढ़े तीन बजे तक जिलाधिकारी अगर महापंचायत में नहीं पहुंचे तो किसान यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम कर देंगे इस बात को सुनकर  वहां मौजूद पुलिस के हाथ पैर फूल गए 
कुछ देर बाद सी ओ मांट व नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची तब तक किसान यमुना एक्सप्रेस वे की ओर कूच कर गए थे रास्ते में प्रशासन द्वारा किसानों को काफी देर तक मिन्नतें करते देखा लेकिन किसान नही माने
किसानों के काफी दूर जाने पर नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा ने 
खुद प्रयास किया और किसानों को वार्ता के लिए मना लिया लेकिन कुछ देर और हो जाती तो किसान यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ जाते जिससे यमुना एक्सप्रेस वे जाम हो जाता
जैसे ही वार्ता शुरू हुई तो वहां भाजपा की पूर्व अध्यक्ष मधु शर्मा पहुंच गई जिसका किसानों ने विरोध किया भूपेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि आपने जिला अध्यक्ष रहते हुए हमारी समस्याओं को नही सुना था 
वार्ता के बाद किसान नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा की बातो से संतुष्ट नहीं हुए और कहा कि जब तक जिला अधिकारी नहीं आयेंगे तब तक किसी से कोई वार्ता नही होगी धरना प्रदर्शन चलता रहेगा
मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कहा कि अगर प्रशासन नही मानता है तो आगरा अलीगढ़ कानपुर मंडल के कार्यकर्ता भी आंदोलन को मजबूर होंगे
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सोनवीर प्रधान के अलावा अजय सरपंच उदयवीर सिंह हरिपाल चौधरी मुकेश रावत विष्णु ठाकुर सिवराम सिंह जीते प्रधान सहित तमाम किसान मौजूद थे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने