गोरखपुर कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के पण्डित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभूराम, तुर्कवालिया, गोरखपुर मे आज शासन के निर्देश के क्रम मे शारदीय नवरात्र के प्रारंभ होने के उपलक्ष्य मे विद्यालय के प्रधानाचार्य डी एन त्रिपाठी के नेतृत्व मे विद्यालय के छात्र छात्राओं को महिला सशक्तिकरण विषय पर जागरूक किया व शासन द्वारा महिलाओं के शिक्षा, विकास, सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु जो योजनाएं संचालित है, के विषय पर जागरूक किया।
विद्यालय के प्रबन्धक इन्जी ए एन त्रिपाठी ने कहा कि जिस समाज की महिलाएं शिक्षित और शसक्त होती हैं वही राष्ट्र महान होता है। हम सभी को नारी सशक्तिकरण मे अपनी भूमिका निभानी चाहिए। विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ शोभित श्रीवास्तव ने महीला शकस्तिकरण विषय पर प्रकाश डालते हुए इसे राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक बताया।

इसके उपरांत छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी व जागरूकता रैली निकाली गई जिसमे महिला सशक्तिकरण विषय पर नारो और स्लोगन द्वारा स्थानीय जनता को जागरूक किया गया।

इस रैली मे विद्यालय के सेवा निवृत कर्मचारी ओम प्रकाश उपाध्याय वरिष्ठ शिक्षक पन्ने लाल गुप्ता, सतेंद्र कुमार, भोला जी, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी,वितेश तिवारी,घनश्याम यादव, मोज्जमिल अहमद,संजीव कुमार,विकास चंद्र दीक्षित, जितेंद्र यादव सहित सभी कर्मचारी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर शैलेंद्र वर्मा उत्तर प्रदेश हेड 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने