राजकुमार गुप्ता 
वृन्दावन।सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में चण्डीगढ़ प्रशासन के उच्चाधिकारी अशोक गोयल (आई.ए.एस.) सपरिवार ठाकुर श्रीराधा दामोदर लाल जू महाराज के दर्शन हेतु पधारे।
मन्दिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज ने उन्हें विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य देहरी पूजन करवाया।साथ ही मन्दिर के महात्म्य को विस्तार पूर्वक बताया।
अशोक गोयल (आई.ए.एस.) ने श्रील प्रभुपाद की मूल भजन कुटीर और रसोई घर के विधिवत दर्शन किए।साथ ही मंदिर की चार परिक्रमा कीं।इसके अलावा मन्दिर की विजिटर बुक में बकायदा अपनी यादों को लिपि में व्यक्त करते हुए मंदिर के प्राचीन महात्म्य पर प्रकाश डाला।तत्पश्चात उन्होंने सपरिवार ठाकुरजी का प्रसादम ग्रहण किया।
इस अवसर पर मन्दिर के सेवायत आचार्य पूर्ण चन्द्र गोस्वामी महाराज ने अशोक गोयल (आई.ए.एस.) को ठाकुरजी का चित्रपट, प्रसादी-माला भेंट कर एवं पटुका ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने