जौनपुर। गणपति की निकली शोभायात्रा, नम आंखों से हुए विदा

सुबह से विभिन्न गणपति पूजा समितियों द्वारा नगर में निकला शोभायात्रा

अंतिम दर्शन पूजन को नगर भ्रमण पर निकले बप्पा, जयघोषों से गूंज उठा नगर

मुंगराबादशाहपुर। नगर में शुक्रवार को विभिन्न गणपति पूजा समितियों द्वारा भगवान गणपति जी की अंतिम दर्शन पूजन हेतु धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से नगर गुंजायमान रहा। 

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में श्री नवयुवक गणपति पूजा समिति, रमदेई मार्केट मेन तिराहा मुंगरा, श्री बाल गोपाल गणपति पूजा समिति, पकड़ी गोदाम, नवयुवक सिद्धि विनायक गणपति मुंगरडीह, कटरा महाराज गणपति पूजा समिति कटरा, विनायक गणपति पूजा समिति गुड़ाहाई व अन्य स्थानों पर स्थापित किए गए गणपति बप्पा की दस दिनों तक विधि विधानपूर्वक,वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आराधना के पश्चात धूमधाम से गाजे बाजे के साथ दर्शनार्थ हेतु शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तजन गणपति बप्पा के भक्तिमय भजन पर नाचते गाते हुए चल रहे थे, वहीं गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा। 

शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए विसर्जन स्थल पर नम आंखों से भक्तजनों ने बप्पा को विदा किया और वापस लौट आए। सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन चक्रमण करते हुए दिखाई दिए। जहां इससे एक दिन पूर्व विभिन्न गणपति पंडालो में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर अपने आप को कृतार्थ किया। वहीं महिला श्रद्धालु देर रात तक परम्परागत लोक गीत से विघ्नहर्ता की वंदना किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने