जौनपुर। शातिर अभियुक्त अम्बरीश उर्फ बच्चा को पुलिस ने गांजा, तमन्चा, कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चन्दवक महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 27.09.2023 को थाना चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अम्बरीश उर्फ बच्चा उर्फ आयुष सिंह पुत्र नरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी पटईल थाना चंदवक को 1.550 किग्रा0 नाजायज गांजा व एक देशी तमन्चा मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित जनता इण्टर कालेज के पास ग्राम पटईल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय मा0 उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेश/निर्देशों का पालन किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
1.अम्बरीश उर्फ बच्चा उर्फ आयुष सिंह पुत्र नरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी पटईल थाना चंदवक जनपद जौनपुर 

आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 228/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चंदवक जनपद जौनपुर। 
2. मु0अ0सं0 324/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना भदोही जिला भदोही। 
3. मु0अ0सं0 47/21 धारा 307/120बी/34 भादवि  व 3(2) v एससी एसटी एक्ट थाना भदोही जिला भदोही। 
4. मु0अ0सं0 50/21 धारा 307/332/353 भादवि  व 7 सीएलए एक्ट थाना भदोही जिला भदोही। 
5. मु0अ0सं0 1469/15 धारा 147/148/323/392/353 भादवि  थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर। 
6. मु0अ0सं0 1119/14  धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना गौराबादशाहपुर  जनपद जौनपुर।
7. मु0अ0सं0 445/14  धारा 392/411 भादवि  थाना गौराबादशाहपुर  जनपद जौनपुर।
8. मु0अ0सं0 500/14  धारा 392/411 भादवि  थाना गौराबादशाहपुर  जनपद जौनपुर।
9. मु0अ0सं0 509/14  धारा 392/411 भादवि  थाना गौराबादशाहपुर  जनपद जौनपुर।
10. अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। 

बरामदगी-
1. 1.550 किग्रा0 नाजायज गांजा  
2. एक देशी तमन्चा , एक जिन्दा कारतूस 315 बोर  

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
1. थानाध्यक्ष श्री महेश कुमार सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 ददन प्रसाद सिह  थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
3. उ0नि0 त्रिपित नारायण सिह  थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
4. हे0का0 जिबोद यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
5. का0 आशीष साहनी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
6. का0 अवनीश कुशवाहा थाना चंदवक जनपद जौनपुर।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने