भदोही पालिका में दौड़ी हाथी गोपीगंज में निर्दल ने लराया परचम 



जिला मुख्यालय ज्ञानपुर में निर्दल घनश्याम दास गुप्ता ने हासिल की विजय



सुरियावां में भजपा के विनय चौरसिया और नई बाजार में निर्मला सोनकर ने लहराया भगवान



खमरिया में महमूद की चली साईकिल घोसिया में निर्दल बेबी का बजा डंका




भदोही, 13 मई । भदोही नगर निकाय चुनाव में भाजपा को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं। भदोही नगर पालिका में जहां बसपा की हाथी दौड़ी है वही गोपीगंज में निर्दल उम्मीदवार विजयी हुआ। जबकि पांच नगर पंचायतों में ज्ञानपुर से निर्दल, खमरिया से सपा, घोसिया से स्वतंत्र उम्मीदवार की जीत हुई है। भजपा को सिर्फ सुरियावां और नई बाजार से संतोष करना पड़ा है। भजपा के लिए यह आत्म मंथन का विषय है।


भदोही जनपद की दो नगर पालिकाओं में एक पर बसपा का हाथी दौड़ा जबाकि दूसरे पर निर्दल उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। भाजपा दोनों नगर पालिका में एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई है।  भदोही से बसपा उम्मीदवार नरगिस पत्नी अतहर को विजय मिली है। उन्होंने भाजपा के उर्वशी जायसवाल को 2883 मतों से शिकस्त दी है। नरगिस को कुल 23029 वोट मिले जबकि उर्वशी जायसवाल को 20046 मत हासिल हुए।


राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गोपीगंज नगर पालिका में निर्दल उम्मीदवार जितेंद्र गुप्ता ने बाजी मारी है। उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ दिया है। लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन यहां दूसरे नंबर पर रहा है। भारतीय जनता पार्टी तीसरे और समाजवादी पार्टी चौथे पायदान पर रही है। निर्दल उम्मीदवार जितेंद्र गुप्ता को 7296 वोट मिले हैं। उन्होंने 2268 मतों से जीत हासिल किया। कांग्रेसी उम्मीदवार मामूद खां दूसरे नंबर पर हैं उन्हें उन्होंने 5028 मत हासिल किया है। 


जिला मुख्यालय के नगर ज्ञानपुर में भी भाजपा को हार सामना करना पड़ा है यहां पार्टी पिछला प्रदर्शन भी नहीं दुहारा पायी। यहां से पूर्व नगर अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता को निर्दल प्रत्याशी के रूप में जीत मिली। उन्होंने कुल 2910 मत हासिल किए जबकि भाजपा उम्मीदवार हीरालाल मौर्य को 2719 वोट मिले। घनश्यामदास गुप्ता ने 191 मतों से पराजित किया।


 नगर पंचायत सुरियावा और नई बाजार में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। सुरियावां से उद्योगपति एवं भाजपा उम्मीदवार विनय चौरसिया ने बसपा में  भानु प्रकाश मौर्या को पराजित कर जीत हासिल किया है। विनय चौरसिया को 5290 वोट मिले जबकि बसपा के भानु प्रकाश को 2839। विनय ने 2451 वोट से विजय दर्ज किया। तीन बार के नगर पंचायत अध्यक्ष रहे नंदलाल गुप्ता समाजवादी पार्टी का बेहद बुरा प्रदर्शन रहा। इसकी उम्मीद स्वयं नंदलाल गुप्ता ने कभी नहीं किया होगा। नई बाजार नगर पंचायत से भाजपा उम्मीदवार निर्मला सोनकर ने विजय हासिल की है उन्हें उन्हें कुल 3421 मत मिले हैं जबकि समाजवादी पार्टी की रीना सोनकर को 2123 3 वोट। 1298 मतों से निर्मला सोनकर सपा की रीना सोनकर पर जीत हासिल किया।



खमरिया से समाजवादी पार्टी के महमूद आलम विजयी हुए है। इन्हें कुल 4220 जबकि भजपा उम्मीदवार अभिषेक को 2977 वोट मिले। इन्होंने 1243 मतों से जीत हासिल किया। जबकि घोसिया निर्दलीय बेबी बानो पत्नी अबरार अली अध्यक्ष निर्वाचित हुईं हैं। उन्हें 7378 जबकि उनकी प्रतिद्वंदी निर्दल उम्मीदवार रजिया परवीन को 4883 वोट मिले। इस तरह उन्होंने 2495 मत से जीत हासिल किया।


भदोही के नगर निकाय परिणामों पर नजर डाले तो भाजपा को उसकी उम्मीद के मुताबिक अपेक्षित परिणाम नहीं हासिल हुई। जबकि भदोही नगर पालिका में भाजपा उम्मीदवार के प्रचार में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनसभा को संबोधित करने आए थे। इसी तरह गोपीगंज में भी बृजेश पाठक पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने आए थे लेकिन इसका कोई फायदा नहीं दिखा। जनपद की जॉन दोनों नगर पालिका में उसका खाता नहीं खुला है जबकि पांच नगर पंचायतों में सिर्फ दो उसके हिस्से में आए हैं। यह भाजपा के लिए आत्ममंथन का वक्त है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने