उतरौला(बलरामपुर)  जनपद में प्रस्तावित मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्व विद्यालय को प्रदेश के महत्वाकांक्षी जनपद बलरामपुर के अति पिछड़े एंव सबसे पुराने तहसील उतरौला में स्थापित कराये जाने की मांग को लेकर लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार उतरौला कुमारी ज्योति मौर्या को सौंपा।
        दिए ग‌ए पत्र में कहा है कि प्रदेश के बजट 2023 में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में वृध्दि हेतु यह प्रावधान है कि मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्व विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा।जिसका निर्माण दुर्भाग्यवश गोंडा जनपद में प्रस्तावित है।श्री इरशाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि जनपद बलरामपुर जो देश का एक महत्वाकांक्षी जनपद है।जो शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश के अति पिछड़े जिलों में शुमार किया जाता है,इसी जनपद में शक्तिपीठ देवी पाटन है तथा इसी जनपद ने भारत रत्न अटल जी को संसद तक पहुंचाया तथा नाना जी देशमुख जैसे महान व्यक्तियों का संबंध भी इसी जनपद से रहा है।उतरौला जिले की अत्यंत पिछड़ी तहसील है, जहां उच्च शिक्षा हेतु कोई व्यवस्था नही है जिसके कारण क‌ई युवक उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।
इस संदर्भ में क‌ई बार मांग उठा,ऐसी दशा में मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्व विद्यालय का निर्माण बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र में कराया जाना न्याय हित में होगा।
असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने