सादुल्लाह नगर /बलरामपुर  थाना सादुल्लाह नगर के हसऊपुर चौराहे के इफ्तार पार्टी में सैकड़ों की संख्या में एकजुट हुए लोग
 बीतते रमज़ान माह में रोजा इफ्तार का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ने लगा है।
 मंगलवार को हसऊपुर चौराहे पर दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में सैकड़ो की संख्या में रोजेदार सहित जनप्रतिनिधि,कर्मचारी सहित स्थानीय लोग शरीक हुए। इफ्तार पार्टी में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इफ्तार पार्टी में सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया।
इसके पूर्व इफ्तार पार्टी में उपस्थित सभी लोगों ने मुल्क की शांति, सौहार्द, अमन व चैन की दुआ मांगी। इफ्तार पार्टी के आयोजन में  अतीकुर्रहमान, मुहम्मद शाहिद
 खान, मुहम्मद नासिर शाह, रफीक, साजिद अली, जाहिद खान नौशाद, आदि विशेष योगदान रहा इस अवसर पर निजामुददीन मासूमी, देवानंद तिवारी, विनोद तिवारी, पंकज तिवारी, हरिनारायण तिवारी, शाकिर अली, हैदर खाँ, अवधपाल उपाध्याय, विजय तिवारी, डाक्टर अकबाल अहमद, सनी, सलमान खाँ, शाहिद खान, शमसुददीन चौधरी, शेषराम निषाद, शेषराम मिश्रा, मुहम्मद फारुक, मुहम्मद मारूफ, शुभास यादव गौरी शंकरइम्तियाज अंसारी, उजैर आलम, अनिल,भोलू  ,धनन्जय पासवान ,असगर अली ,उदय,रिंकू आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने