जौनपुर। आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दर्जा मिलने पर कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाटी मिठाई व पटाखे फोड़ कर किया खुशियों का इज़हार

शाहगंज,जौनपुर। राष्ट्रीय चुनाव आयोग द्वारा आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने की सूचना जैसे ही स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिली तो शाहगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और पटाखे फोड़े। 

इसी क्रम में मंगलवार की देर शाम आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी डॉ सरफुद्दीन आज़मी ने नगर के जेसीज चौक पर दर्जनों कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर पटाखे फोड़ कर अपनी खुशियों को व्यक्त किया। इस सम्बंध में पूछे जाने पर डॉक्टर सरफुद्दीन आज़मी ने कहा की देश की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है उसी का परिणाम है कि आज आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया। जिसका सारा श्रेय पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और देश की जनता को जाता है। एक सवाल के जवाब में डॉक्टर सरफुद्दीन आज़मी और जिला उपाध्यक्ष गालिब शेख ने कहा की स्थानीय निकाय चुनाव पार्टी पूरे दमखम और जोशो खरोश के साथ लड़ेगी और उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। जिसमें देव तुल्य जनता का सबसे बड़ा सहयोग रहेगा। उक्त अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गालिब शेख, विधानसभा महासचिव फुरकान कासिम,  राज त्रिपाठी, बृजेश प्रजापति, अरशद, आमिर, शैलेश , शकील आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने