जौनपुर। व्यापारियों ने स्वाभिमान यात्रा का किया स्वागत

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। नगर में सोमवार को व्यापारियों ने स्वर्ण जयंती वर्ष 50 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली गई व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का व्यापारी एकता जिन्दाबाद के नारों के बीच प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

बताते चलें कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा निकाली गई है और यह विभिन्न स्थानों से होते हुए प्रतापगढ़ जिले से मुंगराबादशाहपुर नगर में प्रवेश किया। जहां सृष्टि पैलेस में नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा व जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन के नेतृत्व में यात्रा नगर में प्रवेश किया। 

इस दौरान जगह जगह अपने प्रतिष्ठान पर माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारों से नगर गूंज उठा। व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन व्यापारियों के सुख दुःख में सदैव तत्पर मिलेगा और सभी व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यापार करें। यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत उपरांत जौनपुर के लिए प्रस्थान किया। 

मुख्य रूप से तहसील अध्यक्ष विश्वामित्र गुप्त,तहसील महामंत्री दीपक शुक्ला,नगर अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त,राजीव केसरी,विश्वनाथ जायसवाल,शिव कुमार लल्ला,निशू केसरी,मोहम्मद जफर,अतहर जिया,कल्लू ऊमर वैश्य,नंदलाल ऊमर वैश्य, अनिल कुमार गुप्ता (गोलन) आदि यात्रा में शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने