बलरामपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के तत्वधान में अक्षय तृतीया के अवसर पर धुसाह स्थित सम्मय माता मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी व पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा भगवान परशुराम आचार्य चाणक्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया। एमएलके महाविद्यालय के प्रो० जे पी पांडेय बाबा सेतुबंध त्रिपाठी रासबिहारी शुक्ला एडवोकेट राजेश त्रिपाठी जिलाध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी कोषाध्यक्ष डॉ तुलसीश दुबे महामंत्री अंबरीश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिका परिषद भाजपा प्रत्याशी डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित सभी विप्र समाज के लोगों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण कराने की बात कही। पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम जी का जन्म, अन्याय, अधर्म व पाप के विनाश के लिए हुआ था। भगवान विष्णु का छठा अवतार भी माना गया है। जिनमें शिव का संहारक गुण भी प्राप्त था। पूर्व सांसद ने कहा कि हम सभी को भगवान परशुराम की जन्मस्थली जो मध्य प्रदेश में स्थित है उसको तीर्थ के रूप में जानना चाहिए। संदीप उपाध्याय ने भगवान परशुराम से संबंधित मांगो के प्रस्ताव को रखते हुए कहा कि कक्षा एक से स्नातकोत्तर तक भगवान परशुराम की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने वालों अपने अपने बच्चों को संस्कृत की शिक्षा देने की बात कही। महामंत्री अम्बरीष शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति द्वारा कोरोना का हाल में जरूरतमंद लोगों को राशन आदि के साथ समय-समय पर विप्र समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा की जाती है अब तक दर्जनों बेटियों की शादी व इलाज हेतु संगठन द्वारा मदद किया गया। डॉ तुलसीश दुबे ने विप्र समाज कि लोगों का आवाहन करते हुए कहा कि हम सभी अपने बच्चों को अंग्रेजी के साथ साथ संस्कृत आज की शिक्षा देनी चाहिए साथ ही अपने वेद पुराण आदि के बारे में पढ़ना चाहिए और अपने सनातन संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। इस दौरान मोनू दुबे, प्रवीर तिवारी, राजा शुक्ला, सुधाकर त्रिपाठी, बृजेंद्र तिवारी, संजय शुक्ला, अंकित त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, कमलेश त्रिपाठी ओमप्रकाश त्रिगुनायत सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे।

उमेश चंद्र तिवारी
हिंदी संवाद न्यूज
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने