हरदोई। पिहानी इलाके की पीड़िता ने ब्लॉक प्रमुख पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष है और काम से ब्लॉक गई थी। इसी दौरान मौका पाकर ब्लॉक प्रमुख ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया। फिर मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर मारपीट करते हुए जातिसूचक गालियां देने का आरोप है।
पिहानी थाना क्षेत्र की पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर ब्लॉक प्रमुख पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष और बीसी सखी है। इसीलिए उसका ब्लॉक मुख्यालय पर अधिकतर आना जाना रहता है। पीड़िता ने बताया कि विकलांग बहनों की कॉलोनी को लेकर वह 12अप्रैल को पिहानी ब्लॉक मुख्यालय गई थी। जहां कार्यालय की छत पर खड़े ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने उससे आने का कारण पूछा और अपने पास बुलाया। जब पीड़िता आरोपी कुशी बाजपेई के पास पहुंची तो उसने तुषार को बाहर करते हुए दरवाजा बंद कर लिया। फिर आरोपी ने कहा कि खुश कर दो हमको तुम्हारा सब काम करवा देंगे। इस पर पीड़िता ने विरोध किया तो कुशी बाजपेई ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता से कहा कि अगर किसी को कुछ बताओगी तो जान से मार देंगे। इस पर पीड़िता जब चंगुल से छूटकर घर पहुंची तो उसने आपबीती अपने भाई को बताई। जिसके बाद पीड़िता अपने भाई के साथ पिहानी कोतवाली पहुंची। जहां पुलिस ने एक ना सुनी तो पीड़िता ने परेशान होकर एसपी से मामले की शिकायत की है। एसपी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जब इस संबंध में पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राजनीतिक षणयंत्र के तहत उनको फंसाया जा रहा है। जबकि 12अप्रैल को वह ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं गए थे। वह खुद मामले की उच्चस्तरीय जांच कराएंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने