राजकुमार गुप्ता
मथुरा।। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने मथुरा जनपद के छाता गोवर्धन सदर तहसील के वृंदावन जहांगीरपुर का दौरा कर को  खेतों  पर जाकर सुना गोवर्धन विधानसभा के जाजमपट्टी मैं खेतों में जाकर बर्बाद फसलों को देखा अड्डा वाले हनुमान मंदिर पर किसानों को संबोधित किया उसके बाद नगला पंजाबी पहुंचे   छाता विधानसभा के सहार साखी रहेरा  उमराह रन बारी लालपुर   भिकागड़ी आदि गांवों में खेत में जाकर ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों के खेतों में जाकर उनका दुख-दर्द वाटा रात्रि 9:00 बजे चौधरी राकेश टिकैत जी का काफिला वृंदावन पुराने कालीदेह जागीरपुर पहुंचा निषाद पार्क में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की महापंचायत हुई  पंचायत में राकेश टिकैत जी का बिहारी जी की प्रतिमा भेंट कर वा पगड़ी बाघ कर  भारतीय किसान यूनियन टिकैत के निवर्तमान  आगरा मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी लोकेश कुमार राही सूरज निषाद विनोद निषाद देवेश निषाद ने गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया 
इसके बाद  आगरा मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावार महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी  वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद लोकेश कुमार राही ने चौधरी राकेश टिकैत जी को किसानों का दर्द बताया 
महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा जहांगीरपुर वृंदावन के किसानों पर प्रशासन का अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा जिला प्रशासन कान खोल कर सुन ले जल्द ही जहांगीरपुर के किसानों को न्याय दिया जाए जिन किसानों पर झूठे मुकदमे लगाए गए हैं उनको वापस लिया जाए जिन किसानों के ट्यूबेल टूटे हैं उनको मुआवजा  दिया जाए जिन किसानों के मकान टूटे हैं उनको भी मुआवजा दिया जाए प्रशासन ने  बुलडोजर के द्वारा जो किसानों की फसलें बर्बाद की  है उनका भी मुआवजा दिया जाए जब तक किसानों की बातें नहीं मानी जाएगी तव तक किसानों को जमीन से बेदखल नहीं किया जाए प्रशासन किसानों को आपस में लड़ाने का काम कर रहा है भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा 8 अप्रैल 2023 को मथुरा जनपद के भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों  का 5 सदस्य प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से बात करेगा उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी 
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के निवर्तमान  आगरा मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावार महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी लोकेश कुमार राही वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद ने संयुक्त रूप से कहा प्रशासन पुलिस द्वारा किसानों की खड़ी फसलों पर बुलडोजर चलाया गया था यहां  के किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें महिला पुरुष चोटिल भी हुए   जिला प्रशासन ने अभी तक कुछ भी नहीं किया महापंचायत में प्रमुख रूप से 
राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करूआ सिंह आगरा मंडल अध्यक्ष रणवीर चाहर उत्तर प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान निवर्तमान जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी छात्र नेता विश्वेंद्र चौधरी हर्ष चौधरी फैजान कुरैशी गिर्राज सिंह परिहार ललित शर्मा गणेश तोमर  राजकुमार नेम दीपक निषाद घासी निषाद श्याम निषाद धर्मपाल निषाद मुकुट बिहारी निषाद गोविंद निषाद नंदकिशोर निषाद रामस्वरूप निषाद मोहन निषाद ओमाराम निषाद जगपाल निषाद अमर सिंह निषाद केशव ठेकेदार श्यामसुंदर निषाद नत्थू निषाद हरि निषाद राजेश निषाद सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने