ब्रेकर के होने से बाइक से उछलकर गिरी महिला, गम्भीर घायल
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
बावन-: हरदोई सवायजपुर मार्ग पर शारदा नदी के पास बने ब्रेकर होने से हादसे दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते कोई न कोई राहगीर दुर्घटना का शिकार, असमय विकलांग व मृत्यु के शिकार हो रहे हैं। जिससे जनहानि हो रही है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ रहा है।
मगलवार को अपराह्न मोटरसाइकिल चालक अपने साथ शाहजहांपुर के पास रघुनाथपुर निवासिनी महिला रोली सिंह उम्र 35 पत्नी मानू सिंह अपने मायके बघौली से अपनी ससुराल जा रहीं थीं, चालक मुख्य मार्ग के बीचो-बीच गहरे ब्रेकर से बाइक चालक के पीछे बैठी महिला उछल कर मुंह के बल गिरी, इस हादसे में महिला गम्भीर चुटहिल हो गई। जिसे इलाज हेतु सीएचसी बावन में भर्ती कर दिया गया है। इस खतरनाक ब्रेकर की चपेट में कोई न कोई प्रतिदिन चुटहिल होता है। स्थानीय लोगों ने कई बार शासन प्रशासन से शिकायत की, किसी ने सुध लेना मुनासिब नहीं समझा। इस मार्ग पर दर्जनों इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज हैं। हजारों छात्र-छात्राओं व लोगों का आवागमन रहता है। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी, आतंकी हमलों से ज्यादा लोग सड़क हादसों में मरते हैं। सड़कों के ब्रेकर जानलेवा साबित हो रहे हैं। आम जनमानस सरकारी सिस्टम की भेंट चढ़ जाता है।

क्राइम रिपोर्टर -: सचिन कश्यप बावन 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने