जौनपुर। पथ संचलन में दिखा कदमताल का अनोखा संगम,हुआ पुष्प वर्षा

नगर व खंड कार्यवाह ने संयुक्त रूप से किया पथ संचलन

जगह जगह स्वयंसेवकों पर किया गया पुष्प वर्षा

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। नगर में शनिवार देर शाम को आरएसएस के स्वयंसेवकों नगर व खंड कार्यवाह के द्वारा नगर में पथ संचलन किया गया। पथ संचलन में दिखा अनोखा कदमताल,जगह जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। 

वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर व खण्ड कार्यवाह के द्वारा संयुक्त रूप से पथ संचलन का आयोजन सिटी पब्लिक स्कूल में किया गया। जहां सभी स्वयंसेवक एकत्रित होकर पथ संचलन आरंभ किया। जो नगर के मुख्य मार्ग सब्जी मंडी से होते हुए चौक थाना,स्टेशन रोड, जंघई रोड, मछलीशहर रोड, गजराजगंज व सिपाह मोहल्ला होते हुए पुनः यथास्थान पर आकर समाप्त हुआ। कार्यकर्ता गणवेश में यानी सफेद कमीज, खाकी पैंट और काली टोपी में थे। बैंड के साथ इन स्वयंसेवकों ने देश प्रेम का संदेश दिया। 

रास्ते में कई जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। वहीं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता के द्वारा सब्जी मंडी में पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।

इसके पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. हेगड़ेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आयोजन का शुभारंभ किया। संचलन के पहले देशभक्ति, राष्ट्र प्रेम से परिपूर्ण बौद्धिक हुआ,प्रार्थना के पश्चात संचलन आरंभ हुआ। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मिथिलेश जी व कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गणेश जी ने कहा कि हम सभी भारतीय नव वर्ष, वर्ष प्रतिपदा उत्सव के लिए यहां एकत्रित हुए हैं भारतीय नव वर्ष हम सबके जीवन में नए उत्साह प्रवाहित करता है। 

इस अवसर पर नगर व खण्ड के प्रचारक चन्द्रकमल,मुंगराबादशाहपुर खण्ड के खंड संघ चालक ओमप्रकाश व मछलीशहर जिला के जिला प्रचारक प्रभात सहित नगर और खण्ड के कार्यवाह समेत सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने