जौनपुर। कारागार राज्यमंत्री ने बन्दियों से किया सीधा संवाद

जौनपुर। कारागार व होमगार्ड राज्यमंत्री द्वारा बन्दियों से सीधा संवाद किया गया। उनके द्वारा बन्दियों में सुधार हेतु गीता के माध्यम से उदाहरणो के द्वारा समझाया गया तथा ज्ञानवर्धक बातें बताई गई कि व्यक्ति अपने कर्मों के अनुसार दुःख व सुख प्राप्त करता है। 
         
मंत्री द्वारा बन्दियों के घर से आने वाले मुलाकाती परिजन के सम्बन्ध में पूछा गया तथा कारागार में लम्बे समय से सजा काट रहे बन्दियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। बन्दियों से गायत्री मंत्र, महा मृत्युंजय मंत्र के साथ अन्य धर्मों से सम्बन्धित मंत्रो का जाप करने को कहा गया एवं जाप से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया साथ ही बन्दियों को व्यक्ति के द्वारा किये गये कर्मों के भोग के सम्बन्ध में भीष्म पितामाह एवं माण्डव्य ऋषि का एक उदाहरण देकर समझाया गया कि मनुष्य द्वारा किये गये कर्मों का अच्छा या बुरा फल धरती पर ही मिलता है। कारागार मे महिलाओं के साथ रह रहें बच्चों के बारे में बताया गया कि इन बच्चो का क्या दोष है ? या इनके द्वारा क्या पाप किया गया है कि वह जेल में निरूद्ध है। इस सम्बन्ध में मंत्री  द्वारा बताया गया कि यह पूर्व संस्कार की देन है। जिस कारण यह बच्चे जेल में है इसी प्रकार कारागार में निरूद्ध बन्दियों को भी पूर्व संस्कार की देन बताया। उनके द्वारा बन्दियों से अच्छे इंसान बनने के लिए व अच्छा जीवन जीने के लिए कुछ मंत्रो को जाप करने के लिए कहा गया और साथ ही यह भी कहा गया कि आप जब भी कारागार से छूटकर बाहर जाएं एक अच्छे इंसान की तरह दूसरो से व्यवहार करें और अपना जीवन अच्छे इंसान की तरह बिताएं। उनके द्वारा कारागार में निरूद्ध सभी 42 नफर महिला बन्दियों को दिनचर्या में आने वाली आवश्यक वस्तुओं का किट वितरित किया गया एवं महिला बन्दियों के साथ निरूद्ध सभी 06 बच्चो को कपड़े, चॉकलेट व फल वितरित किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने