मुख्यमंत्री कल 01 अप्रैल, 2023 को लखनऊ में स्कूल चलो अभियान-2023 तथा वर्ष 2023 के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ करेंगे


लखनऊ : 31 मार्च, 2023


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 01 अप्रैल, 2023 को लखनऊ में स्कूल चलो अभियान-2023 तथा वर्ष 2023 के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ करेंगे।


यह जानकारी देते हुए आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोई भी बच्चा षिक्षा से वंचित न रहे, इस उद्देष्य से प्रत्येक वर्ष सभी जनपदों में ‘स्कूल चलो अभियान’ संचालित किया जाता है, जिसके उत्साहवर्द्धक परिणाम प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार वर्ष 2018 से व्यापक जनसहभागिता के माध्यम से प्रत्येक वर्ष तीन चरणों में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान संचालित कर रही है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के एक अंग के रूप में 17 अप्रैल, 2023 से ‘दस्तक अभियान’ भी क्रियान्वित किया जाएगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने