गाजे-बाजे के साथ निकला श्रीमदभागवत कथा का कलश यात्रा . ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री 

श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ से पूर्व महिलाओं द्वारा नगर के मुख्य मार्ग सतरिख रोड पर कलश यात्रा निकाली गई।सन्त कुटी पलटू दास आश्रम चिनहट नगर के श्रद्धा विहार कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा एवं रुद्र चंडी महा यज्ञ की कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कथा से पहले नगर के प्रमुख मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी।


जिसमें भक्ति भाव के साथ महिला,पुरुषों ने सिर पर कलश लेकर कथा स्थल तक पहुंचे। यहां कलश में भरे जल से कथा स्थल की शुद्धि की गई। कथा वाचक परम पूज्य कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने महिलाओं को अमृत मई कलश का वर्णन बताया कलश के माध्यम से वरुण देवता का कैसे सनमान किया जा सकता है।
पंडित अतुल शास्त्री जी कहते है कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है।

कथा सुनने मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। संत कुटी पलटू दास आश्रम की पीठाधीश्वर खुशबू दिनेशानंद जी महाराज यज्ञ आचार्य पंडित अतुल शास्त्री आचार्य हरिशंकर शुक्ला पंडित सूरज शास्त्री,सुरेश कुमार मिश्रा, कुशल द्विवेदी, अमरावती दूबे डी एन पाण्डेय संजय सिंह  दिलीप यादव रेणुका सिंह अजय शुक्ला एवं समस्त श्रद्धा बिहार और वैष्णव भक्तो के साथ समस्त कॉलोनी वासी उपस्थित रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने