मुंगराबादशाहपुर। नो इंट्री का बड़े माल वाहन उड़ा रहे है धज्जियां, जनता परेशान

थाना अध्यक्ष उवाच- मामला मेरे संज्ञान में नहीं, करें पालिका से संपर्क

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। नगर में इन दिनों में बड़े माल वाहन नो इंट्री के समय भी बेखौफ होकर प्रवेश कर जा रहे हैं। जो नगर में जबरदस्त जाम की समस्या बन जाती है। वहीं दूसरी तरफ थोक व्यापारी सड़क के बीचों बीच बड़े माल वाहन को खड़ा कर के माल उतरवाते और लदवाते हैं। 

जो आने जाने वाले लोगों के लिए परेशानियों का सबब बन जाती है। उन्हें आने जाने के लिए रास्ता बदलकर आना जाना पड़ता है,जो उनके लिए बड़े ही कष्टदायक साबित हो रहा है। इसमें फंस कर जहां लोग परेशान हो जाते हैं वहीं प्रशासन को कोसते नजर आते हैं। तुलसी राम सेठ,संतोष कुमार तिवारी, नितिन सेठ,सोनू गुप्त,बाबू राम पटेल, श्याम लाल मौर्य,प्रतीक सिंह,मनीष केसरी,आदि लोगों का आरोप है कि सबसे ज्यादा जाम की समस्या पुरानी सब्जी मंडी में है। जिसमें मनबढ़ थोक व्यापारी नो  इंट्री के नियमों को नजरअंदाज कर बड़े माल वाहन को अपने दुकान पर लगवा लेते हैं। ये इतने मनबढ़ है कि जब तक पूरा माल नहीं उतरवा लेते हैं तब तक वाहन को आगे पीछे कर फंसे वाहन को नहीं निकलवाते और तो  और ये अपने दूकान पर ट्रक को इस तरह खड़ा करवाते हैं कि जिसमें दो पहिया वाहन व पैदल भी लोग नहीं निकल पाते हैं। इस अव्यवस्था से बैंक कैश वाहन व वाहन पर सवार मरीजों को भी काफी फजीहत उठानी पड़ती है। यह समस्या एक दिन की नहीं रोज की चीज हो गई है। आए दिन वाहन हटवाने को लेकर गाली गलौज होता रहता है,नगर में तैनात इंजार्ज एसआई व पुलिस भी इस समस्या से निजात दिलाने में बेबश हो गई है। सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला मंत्री परवेज लंम्बू का आरोप है कि पुलिस के सहपर बड़े माल वाहन नौ इंट्री के समय भी निडर होकर नगर में घुस आते हैं। पूर्व में नगरपालिका परिषद में व्यापारियों के साथ बैठक में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त के प्रार्थना पत्र पर तत्तकालीन एसडीएम मछलीशहर अभिताभ यादव के आदेश पर नगर में नो  इंट्री लगाया था  जिसमें आठ बजे सुबह से आठ बजे रात तक बड़े माल वाहनों का प्रवेश वर्जित थाम जिसका अनुपालन भी काफी दिनों तक तत्कालीन थानाध्यक्ष के समय चलता रहा किन्तु इन दिनों पुलिस प्रशासन द्वारा ढिलाई बढ़ती जाने के कारण नो इंट्री बेअसर साबित हो रहा है। पुनः नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त ने एसडीएम के आदेश की कापी थाना प्रभारी को देकर नगर में पूर्व की तरह नोइंट्री का अनुपालन कराने की मांग की है। ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाए। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही व एक दो बड़े व्यापारियों के मनगढ के कारण यह स्थिति बनी हुई है। इस बाबत थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं हैं। इसके लिए एसडीएम व नगर पालिका से संपर्क कीजिए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने