जौनपुर। हर्षोल्लास के साथ मना माँ राजदेई उ.मा.विद्यालय का वार्षिकोत्सव

बच्चे देश के कर्णधार, शिक्षा से देश एवं समाज का विकास: एमएलसी बृजेश सिंह

शाहगंज,जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के माँ राजदेई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरौली का वार्षिकोत्सव रविवार को स्कूल परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुति से भावविभोर होकर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिशूं ने सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिशूं के दीप प्रज्वलन से प्रारम्भ हुआ। विद्यालय की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं संस्कृत कार्यक्रम के द्वारा मंचासीन मुख्य अतिथियों का स्वागत वंदन किया गया। विद्यालय प्रबंधन अशोक कुमार यादव ने मंचासीन अतिथियों को पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। बच्चों के सामूहिक नृत्य पर खूब तालियां बजी। इसके अलावा छात्रों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति करके लोगों को सोचने पर विवश कर दिया। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिशूं ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपने बच्चों को शिक्षा दिलाना जरूरी है। शिक्षा से समाज और देश दोनों का विकास होता है। बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज के युग में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। बेटियों ने अपनी प्रतिभा व हुनर के बल पर देश-प्रदेश ही नहीं बल्कि विदेशों में अपनी प्रतिभा मनवाई है। 19 वाँ वार्षिकोत्सव व अभिभावक सम्मेलन कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे शकील अहमद खान ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।  कार्यक्रम संचालन ओम प्रकाश यादव ने किया। प्रधानाचार्य अशोक गौतम ने आभार जताया। इस मौके पर  राम यश यादव इंदेश कुमार यादव गुड्डू, ,  प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम, महाप्रधान सुरेंद्र कुमार यादव, प्रधानाचार्य शेषनाथ पांडे, यावर, वरिष्ठ शिक्षक राम अजोर यादव व शिक्षक छात्र उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने