आज दिनांक 19 फरवरी 2023 को भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर नगर कटेहरी विधानसभा श्रवण क्षेत्र मंडल की कार्यसमिति में लिया मिशन 2024 फतह करने का संकल्प 

जूनियर हाई स्कूल शुकुल पट्टी चौराहा पहितीपुर में मण्डल अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा की अध्यक्षता एवं विधानसभा संयोजक श्री विजय नारायण शुक्ला के संचालन में चार सत्रों में हुई बैठक में विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा के साथ खींचा गया भविष्य की योजनाओं का खाका 

प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि लोकप्रिय यशस्वी जिला अध्यक्ष भाजपा आदरणीय डॉ श्री मिथिलेश त्रिपाठी जी ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उसके समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया कार्यसमिति की बैठक का शुभारम्भ किये

 जिला मंत्री भाजपा एवं श्रवण क्षेत्र मंडल प्रभारी श्री विनय पांडेय जी ने कार्यसमिति द्वारा पारित राजनैतिक प्रस्ताव को रखा सबके सम्मुख

पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय नारायण शुक्ला ने राजनैतिक प्रस्ताव का किया अनुमोदन, पूर्व मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश दूबे ने किया प्रस्ताव का समर्थन

 पूर्व जिला जिला पंचायत आदरणीय रमाशंकर सिंह जी ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का खींचा विस्तारपूर्वक खाका, भाजपा की नवीन कार्य पद्धति से भी कार्यकर्ताओं को कराया अवगत 

द्वितीय एवं तृतीय चतुर्थ सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री श्री संजय सिंह ने भी केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का किया बखान 

 मंडल कार्यसमिति बैठक कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे वरिष्ठ भाजपा नेता अध्यक्ष डॉ० श्री संतोष सिंह पूर्व जिला मीडिया प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विवेक पांडेय जी विधानसभा मीडिया संयोजक भाजपा अतुल द्विवेदी मंडल महामंत्री हरिओम चौबे जी मंडल महामंत्री लाल बहादुर पाल जी जिला प्रतिनिधि सीताराम सिंह जी सहित कई अन्य लोगों ने कार्यसमिति में व्यक्त किए अपने - अपने विचार

भाजपा की कार्यसमिति में श्रवण क्षेत्र मण्डल के ऐतिहासिक धार्मिक एवं पौराणिक महत्व के स्थलों सांगठनिक दृष्टि से राजनैतिक विषयों आर्थिक नीतियों संचार माध्यमों तथा प्रचार - प्रसार के तौर - तरीकों पर भी किया गया मन्थन

भाजपा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

उक्त मौके पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शैल त्रिपाठी जी मंडल कोषाध्यक्ष श्री राम प्रकाश सिंह जी शक्ति केंद्र संयोजक श्री श्रीकांत दुबे जी अविनाश पांडे जी शक्ति केंद्र संयोजक संतोष यादव जी शक्ति केंद्र प्रभारी सुभाष अग्रहरी जी राजेश तिवारी जी पारसनाथ सिंह जी रामानंद यादव जी मंडल उपाध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा शालिकराम धुरिया दुर्गावती मिश्रा मंजू मौर्य लक्ष्मी देवी सावित्री देवी सहित कई लोग रहे मौजूद

अन्त में भाजपा श्रवण मण्डल अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र वर्मा जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया धन्यवाद ज्ञापित

         

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने