राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 13 फरवरी को प्रथम वाराणसी आगमन हो रहा है। वह करीब पांच घंटे के प्रवास के दौरान बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन-पूजन करेंगी। दशाश्वमेध घाट स्थित गंगा आरती देखेंगी। देर शाम विशेष विमान से नई दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने रविवार शाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों ने मातहतों से कहा कि यातायात व्यवस्था की कार्ययोजना ऐसी बनाई जाए कि जिसके चलते आमजन को परेशानी न हो। राष्ट्रपति के आवागमन से संबंधित रूट पर अभियान चला कर अतिक्रमण हटाया जाए। साथ ही, सड़क और मार्ग प्रकाश की व्यवस्था को भी समय रहते दुरुस्त कर लिया जाए। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने