उतरौला(बलरामपुर) ई डिस्ट्रिक्ट बेब साइट में राज्य स्तरीय तकनीकी खराबी के कारण लगभग छः सौ जन सेवा केन्द्र ठप पड़े हैं। इससे जन सेवा केन्द्र से मिलने वाली आय, जाति, निवास, विकलांग प्रमाण पत्र, खतौनी 
, हैसियत,राशन कार्ड, बीमारी अनुदान, विधवा पेंशन, कृषक दुर्घटना बीमा योजना समेत तमाम सरकारी विभाग के लिए हजारों आवैदन नहीं हो पा रहे हैं। आधार कार्ड बनाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया ठप हो गई है। 
तहसील उतरौला क्षेत्र में लगभग छः सौ जन सेवा केन्द्र संचालित है। जन सेवा केन्द्र गांव स्तर पर होने से अधिकारी सरकारी विभागों का कार्य इस केन्द्र से हो जाता रहा है। इससे आवैदन करने वाले लोगों को सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ता था। इधर जन सेवा केन्द्र के ई डिस्ट्रिक्ट बेब साइट के राज्य स्तरीय तकनीकी खराबी से ठप पड़ी है। बेब साइट ठप हो जाने से आवेदक आवेदन के लिए जन सेवा केन्द्रो का चक्कर लगा रहे हैं। दिव्यांग जन राम सुरेश‌ ने बताया कि वह विकलांग पेंशन पाने के लिए आवेदन करने के लिए जन सेवा केन्द्र का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन जन सेवा केन्द्र पर बेब साइट की खराबी से आवेदन नहीं हो पा रहा है। निवास प्रमाण पत्र बनवाने आये मोहम्मद असलम ने बताया कि वह अपने गांव में जन सेवा केन्द्र पर आवेदन करने गए थे लेकिन बेब साइट न चलने से आवेदन नहीं हुआ। निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने के लिए तहसील को आए थे लेकिन यहां भी आवेदन नहीं हो पाया।‌ जन सेवा केन्द्र उतरौला के सतीश कुमार ने बताया कि बेब साइट की खराबी राज्य स्तरीय होने से हम लोग उसके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक बेब साइट की खराबी ठीक नहीं हुई है। बेब साइट के खराब होने से हम लोगों का कार्य ठप पड़ा है। 
ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश ने बताया कि राज्य स्तरीय खराबी बेब साइट का होने से उसके ठीक होने का प्रयास किया जा रहा है। तहसीलदार उतरौला ने बताया कि ई डिस्ट्रिक्ट की बेब साइट खराब होने से जन सेवा केन्द्र से आने वाले आवेदन ठप पड़े हैं।
असगर अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने