मुंगराबादशाहपुर। जन्मोत्सव पर वितरित किए कम्बल,खिल उठे चेहरे

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। निभापुर में शम्भूनाथ तिवारी के पौत्र के जन्मोत्सव पर जरूरतमंद लोगों में कम्बल वितरण किया गया,कम्बल पाकर खिल उठे सभी के चेहरे।

क्षेत्र के काछीडीह नीभापुर में मानवाधिकार सहायता संघ के जिला प्रमुख शम्भूनाथ तिवारी ने अपने पौत्र के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कम्बल वितरण का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कम्बल वितरण कर किया। सैकड़ों की संख्या में आए ग्रामीणों के गरीबों को ठिठुरते ठंड में जरुरतमंदों को लगभग सौ कम्बल वितरित किए। अध्यक्षता कर रहे 
मानवाधिकार सहायता संघ के जिलाध्यक्ष डॉ राजमणि पांडेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि आयोजक जिला प्रमुख शम्भूनाथ तिवारी के प्रयासों की बहुत ही सराहना करते हुए लोगों को समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया। मानवाधिकार सहायता संघ भारत के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गरीबों, मजलूमों एवं असहायों की सेवा करना ईश्वर की सेवा करने के समान होती है। कार्यक्रम का संचालन  ला कालेज के प्रबन्धक राजकुमार त्रिपाठी ने  किया। कार्यक्रम के अवसर पर थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर उपस्थित रहे। अंत में अशोक कुमार तिवारी उर्फ पप्पू ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया व हिमकर पाण्डेय मानवाधिकार सहायता संघ के जिला सह मीडिया प्रभारी जनपद जौनपुर ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर विवेक तिवारी उर्फ मुन्ना, अशोक तिवारी उर्फ पप्पू, आशीष तिवारी, विकास तिवारी, प्रकाश तिवारी, सुधाकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने