जौनपुर। जेब्रा के सामूहिक विवाह में 62 जोड़े परिणयाबद्ध

जौनपुर। जेब्रा का अष्टम सामूहिक विवाह रविवार को मोहम्मद हसन महाविद्यालय मैदान में धूम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर 62 जोड़े परिणया बद्ध हुए। 
        
वर और वधुओं को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस.  मौर्य ने आषीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर नारियल फोड़कर वरयात्रा निकाली गई। नगर में भव्य बारात निकाली गई,जिसमें आतिश बाजी, हाथी घोड़े, डीजे और बैण्ड बाजा की धुन पर लोग नाचते गाते और भांगड़ा करते चल रहे थे। इन्दिरा मार्केट, चहारसू चौराहा उर्दू बाजार आदि स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा गेट लगाकर स्वागत कर जलपान कराया गया। बारात में कृष्ण मुरारी डान्स ग्रुप द्वारा रंगा रंग प्रोग्राम प्रस्तु किया गया। विवाह स्थल के मुख्य द्वार पर जेब्रा परिवार के महिलाओं द्वारा पुष्प भेट कर बारिातियों का स्वागत किया गया। दिन में ढेड़ बजें कन्याओं का मण्डप में आगमन व स्वागत हुआ। संचालन संस्था के अध्यक्ष संजय सेठ कर रहे थे। विवाह का मण्डप फूलों और बिजनी के रंगीन उपकरणों से ऐतिहासिक तरीके से किया गया था। वर और कन्या का मंच पर आगमन के साथ उनका स्वागत योगी राम जनम ने शंखनाद और डमरूनाद से किया गया। मुस्लिम महिलाओं का निकाह शेर मस्जिद शाहीपुल के इमाम कारी जिया द्वारा कराया गया, जबकि वर कन्या का वेदी मण्डप में आहवान द्वारा विद्वान ब्राहमण राजनारायण ष्षास़्त्री एवं डा0 रजनीकान्त विवाह संस्कार कराया गया। संस्था द्वारा वधू को सोने की नथिया, चांदी का मांग टीका, मंगलसूत्र, ए रिंग, अगूंठी, सौन्दर्य प्रसाधन चुनरी, दो सेट साड़ी, साल, स्वेटर, वर के लिए कलाई घड़ी,, दो सेट कपड़ा, कन्हावर, चादी की अंगूठी, चेन, चूल्हा, सिलेण्डार, बर्तन दीवार घड़ी, फोल्डिग चारपायी, कंबल, तकिया, गद्दा, बेड सीट, बक्षा सिलाई मषीन, प्रेषर कूकर, मिल्टन फलास्क बैना आदि प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टण्डन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्राचार्य अब्दुल कादिर, सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव , सपा नेत्री पूनम मौर्य सहित अनेक गण्यमान्य लोग एवं अधिकारी, र्कमचारी , व्यापारी, अध्यापक, चिकित्सक तथा समाज के विभिन्न वर्ग के लोग मौजूद होकर वर वधू को आषीर्वाद दिया। सभी के प्राति आभार जेब्रा के अध्यक्ष संजय सेठ ने व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने