प्रदेश में अब तक 26.06 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई धान की खरीद

409693 किसानों को किया गया लाभान्वित

लखनऊः  19 दिसम्बर,  2022
 
      उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2022-23 में सीधे खरीद करते हुए, विभिन्न धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 2606416.61 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया गया है। इस योजना से अब तक लगभग 409693 किसानों को लाभान्वित करते हुए 4210.85 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।
      खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 99891.56 मीट्रिक टन खरीद हुई है। धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखकर खरीद की जा रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने