उत्तर प्रदेश
जनपद-महाराजगंज नौतनवा विधानसभा के14/12/2022 को रतनपुर ब्लॉक के जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में 112 जोड़ो की सामूहिक शादी संपन्न हुई।

महाराजगंज रतनपुर बुधवार को नौतनवा ब्लाक के रतनपुर जनता इण्टर कालेज के प्रांगण मे 112 जोड़ों की शादी सम्पन्न हुई। जिसमे नौतनवा ब्लाक से 84 व लक्ष्मीपुर ब्लाक से 24 वर-वधू वैवाहिक कार्यक्रम मे शामिल हुए।सामूहिक विवाह समारोह मे हिन्दू धर्म के 55 जोड़ों की शादी पण्डित सर्वेश्वर त्रिपाठी, बौद्ध धर्म से 44 जोड़ों की शादी भन्ते महिपाल ने एव इस्लाम धर्म से 9 जोड़ों की शादी काजी मोहम्मद असफाक अहमद खान, सहयोगी हैदर अली ने कराई। नव दंपती को शासन द्वारा वैवाहिक उपहार देकर उन्हें विदा किया गया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी अमरनाथ पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया, डीपीआरओ यावर अब्बास, सामूहिक विवाह कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एडीओ समाज कल्याण ऋषिकेश, एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद, एडीओ आईएसबी अब्दुल गफ्फार, एपीओ शशिकांत, एडीओएसटी अरविंद कुमार वर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता अखिलेश तिवारी राजेश्वरसिंह, नौतनवा चेयरमैन गुड्डू खान, राधेश्याम सिंह, बच्चूलाल चौरसिया, विशम्भर नाथ जनता इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार पाण्डेय, ग्राम पंचायत सचिव रामरतन यादव, देवेन्द्र यादव, जयहिंद भारती, अमरेन्द्र पटेल, विष्णू प्रिया, सुनीता केशरी, अशोक पासवान, अमरेन्द्र राज यादव, उमेश यादव, दिनेश राय, संतोष गुप्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभा कुमार पाण्डेय, करूणेश पति त्रिपाठी, प्रभाकर मिश्र सहित तमाम ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक व सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने