किसानों को नहीं होगी उर्वरक की किल्लत : शाही


नियमित उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से मिले कृषि मंत्री


लखनऊ: 29 नवंबर 2022


प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने माह दिसम्बर हेतु भारत सरकार से यूरिया उर्वरक की आवंटित मात्रा की सुगम आपूर्ति हेतु प्रदेश को रैक्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा देवरिया से दिल्ली एवं लखनऊ के लिए 2 अतिरिक्त ट्रेनें चलवाने 

की मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।


उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री को अवगत कराया कि माह नवम्बर 2022 में 775000 मी0टन यूरिया उर्वरक आवंटन के सापेक्ष दिनांक 28.11.2022 तक 536569 मी0टन की आपूर्ति हो सकी है तथा 238431 मी0टन यूरिया उर्वरक आपूर्ति हेतु अवशेष है। उन्होंने बताया विगत वर्ष माह दिसम्बर में 11.46 लाख मी0टन तथा जनवरी में 10.13 लाख मी0टन यूरिया उर्वरक की खपत प्रदेश में हुई थी। दिनांक 28. 11.2022 को प्रदेश में यूरिया उर्वरक का क्लोजिंग बैलेन्स 12.22 लाख मी0टन है। वर्तमान में साप्ताहिक औसत बिक्री 38218 मी0टन है। माह दिसम्बर में मुख्य माँग के समय यूरिया उर्वरक की दैनिक औसत बिक्री 45 से 50 हजार मी0 टन रहती है।


उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि दिसम्बर व जनवरी में कोहरा एवं मौसम की प्रतिकूलता के कारण रेल यातायात धीमा होता है, जिसके कारण प्रदेश के कृषकों को उनकी मुख्य मॉग के समय यूरिया उर्वरक की आपूर्ति करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए पोर्ट से यूरिया उर्वरक की आपूर्ति हेतु मॉग के अनुरूप पर्याप्त संख्या में प्रदेश हेतु रैक की उपलब्धता कराया जाना आवश्यक है, जिससे कि माह दिसम्बर एवं जनवरी के मुख्य माँग के समय सुगमतापूर्वक प्रदेश के कृषकों को यूरिया उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके।


इस दौरान श्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्रीय रेल मंत्री से देवरिया से लखनऊ तथा दिल्ली के लिए दो ट्रेनों की मांग की है। उन्होंने देवरिया रेलवे स्टेशन या भटनी स्टेशन जंक्शन से 08.00 बजे 8.30 बजे सायंकाल एक ट्रेन रेलवे स्टेशन देवरिया से नई दिल्ली तक तथा सायंकाल रेलवे स्टेशन नई दिल्ली से देवरिया तक (उत्तर प्रदेश) चलवाने तथा देवरिया रेलवे स्टेशन या भटनी स्टेशन जक्शन से 05.30 या 06.00 बजे सुबह चलकर लगभग 10.00 बजे लखनऊ पहुंच सके तथा गोमती नगर रेलवे स्टेशन लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से सायंकाल लगभग 08.00 बजे चलकर रेलवे स्टेशन देवरिया पहुचने के लिए एक इण्टरसिटी ट्रेन चलाने की मांग भी केंद्रीय रेल मंत्री से की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने