*पूर्वी उत्तर प्रदेश में तीन दिन बाद सर्द बढ़ने आसार, मौसम वैज्ञानिक ने दी जानकारी*

🖌️🖌️🖌️




अयोध्या - नवंबर का पहला सप्ताह बीतने के बाद ही सर्दी कदम ठिठके से लग रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सर्दी में अमूमन पश्चिमी हवाएं चलने से पारे में गिरावट आती है लेकिन अभी तक पूर्वी हवाएं ही चल रही है।
12 नवंबर तक पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। बुधवार सुबह हल्की धुंध छाई रही इसके बाद मौसम साफ हो गया। रात में भले ही हल्की सर्दी का अहसास हो रहा हो लेकिन दोपहर में तेज धूप खिल रही है।
इस कारण नवंबर के पहले सप्ताह तक दिन का तापमान 30 और 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बरकरार है, जबकि साल 2020 और साल 2021 में या 28 और 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। रात का पारा 12 और 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था लेकिन इस वर्ष अब तक यह 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है।
मिल्कीपुर क्षेत्र में बुधवार को दिन का पारा अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इससे पहले न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक सीताराम मिश्रा ने बताया कि 12 नवंबर तक पश्चिमी हवाएं चलने की आसार है, फिलहाल पूर्वी हवाएं चल रही है इससे तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है। इसके अलावा हवा में नमी भी है हवा में नमी ज्यादा होने से तापमान में कमी नहीं आती इस कारण लगातार तापमान औसत से अधिक हो रहा है। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने