जौनपुर। जिले की बेटी विदुषी काशी आइकाॅन अवार्ड से सम्मानित

विदुषी ने गायकी के दम पर बनाई अपनी पहचान

जौनपुर। कर यकीन खुद पे इतना बुलंद हो तेरा हौसला...ऊँचे आसमां जितना और लिखे तू हर दिन सफलता की दास्तां। इस लाइन को चरितार्थ कर रही जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार निवासिनी प्रतिभावान बाल गायिका व उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत विदुषी वर्मा को काशी आइकाॅन  अवार्ड से सम्मानित किया गया। सेवन डेज फाउंडेशन की ओर से जालान इंपैक्ट में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में विदुषी को विशिष्ट अतिथि गाजीपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने काशी आइकाॅन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
      
ज्ञात हो विदुषी इससे पहले भी यूपी धरोहर रत्न,अथ भक्ति सम्मान, काशी गौरव रत्न, कार्निवाल राइजिंग गोल्डन फीदर अवार्ड, कल्कि गौरव सम्मान, काशी गौरव सम्मान समेत सैकड़ो पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है। विदुषी के लगन व परिश्रम का प्रतिफल रहा कि विदुषी  का चयन जीटीवी पर प्रसारित होने वाले बहुचर्चित रियलटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप, सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगर सुपरस्टार के टाॅप 50 तक का सफर तय किया है। लता मंगेशकर व कौशिकी चूक्रवर्ती को अपना आदर्श मानने वाली इस बाला का ख्वाब गायन के क्षेत्र में देश-दुनिया में नाम रोशन करना है। 14 वर्षीय विदुषी सनबीम भगवानपुर, वाराणसी में कक्षा दसवीं की छात्रा है। विदुषी के गाए भजन संग्रह हे गणेश देवा, राम नाम का अमृत पी ले, गंगा बहती जाए सबसे कहती जाए, जय जय यशोदा के लाला समेत दर्जनों विडियो एल्बम को युट्युब पर बहुत सराहा गया। विदुषी ने अब तक सुर गंगा,सुबह- ए-बनारस, काशी आनंद, भारत आनंद समेत सैकड़ो बड़े मंचो पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है।
      
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक रमेश जायसवाल रहे। विदुषी के इस उपब्लधि पर सिद्घार्थनगर- शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा,उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दु, भोजपुरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ, सत्य नारायण सेठ, शैलेश वर्मा, आशीष यादव, सतीष वर्मा, बबलू वर्मा, चन्द्रेज़ दुबे चन्द्रशेखर सेठ, पंकज सिंह, शिवचन्द यादव, गिरधर सेठ, हरदेव मिश्रा समेत अनेक गणमान्य लोगों ने बधाइयां दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने