विकाश निषाद 
अंबेडकर नगर ÷ भाजपा वा युवा मोर्चा ने जनता के रक्त की आवश्यकता की पूर्ति के दृष्टिगत शुक्रवार को सभी नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रक्त ग्रुप जांच कराकर उसकी डायरेक्ट्री बनाए जाने का कार्यक्रम भाजपा एवम युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलाया।भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन और भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी एवम युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री प्रेम प्रकाश अग्रहरि की देख रेख में दी गई जिम्मेदारी के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंच कर रक्त की जांच करवाकर अपने अपने रक्त ग्रुप को जाना।
            भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा रक्त ग्रुप जांच अभियान चलाए जाने पर कहा कि दुर्घटना,प्रसव,शल्य चिकित्सा,रक्त अल्पता के साथ साथ कई स्थिति में रक्त की आकस्मिक आवश्यकता पड़ती है जिसमें बिना विलम्ब रक्त चढ़ाये जाने से जान बचाया जा सकता है।पूर्व से रक्त ग्रुप की जानकारी होने पर बिना विलम्ब रक्त देने में सरलता होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान लाखों लोगों की जान बचा सकता है।
     युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री प्रेम प्रकाश अग्रहरि ने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में युवा मोर्चा कार्यकर्ता पिछले दिनों जनपद सहित पूरे क्षेत्र में जनता को रक्त की आवश्यकताओं के लिए रक्तदान कर सामाजिक कार्य कर रहे हैं जिससे बहुत सारी जिंदगियों को बचाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन समाज की हर प्रकार के कल्याण की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।
           शुक्रवार को चलाए गए रक्त ग्रुप जांच अभियान में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,गौरव श्रीवास्तव,अभिषेक निषाद,रणंजय सिंह,महेंद्र प्रताप वर्मा, राजेंद्र निषाद, कुलदीप सिंह, सुनील गुप्ता,रामधनी वर्मा,अमरजीत मौर्य,नंद कुमार तिवारी राना, डाक्टर अमित त्रिपाठी,मनीष मिश्र,अभिमन्यु अग्रहरि,सचिन आजाद पाण्डेय,अभिषेक सिंह सिंटू,अभिषेक यादव आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने