जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री वितरण किए जाने के लिए उप जिलाधिकारी को दिए निर्देश

गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों 
 अंबेडकर नगर, 13 अक्टूबर 2022। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा तहसील टांडा के अंतर्गत बाढ़ क्षेत्र ग्राम सभा महरीपुर ,बाढ़ चौकी अवसानपुर टांडा तथा तहसील अकबरपुर के अंतर्गत ग्राम मिर्जापुर, पंडा टोला शहजादपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लिया गया। साथ ही साथ उन्होंने पशुओं के बारे में, राशन वितरण के बारे में, वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी लिया। बाढ़ प्रभावित परिवारों को बाढ़ चौकी में शिफ्ट करने हेतु उप जिलाधिकारी टांडा को निर्देशित किया गया। बाढ़ प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री जल्द से जल्द बटवाने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिया गया। पशुओं के लिए हरा चारा, भूसा आदि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी टांडा को निर्देशित किया कि लाउडस्पीकर/अलाउंस कराकर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाये जाने की व्यवस्था किया जाए साथ ही साथ लोगों को तत्काल तैयार भोजन एवं बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया जाए। जिलाधिकारी महोदय ने नाव द्वारा बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गांव में फागिंग, छिड़काव कराए जाने के निर्देश दिए गए। मच्छर से बचाव के उपाय, मलेरिया, डेंगू बुखार के लिए कारगर दवा की उपलब्धता कराए जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी टांडा दीपक वर्मा, उपजिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल,तहसीलदार तथा अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने