उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग हेतु 27.87 लाख रूपये मंजूर

लखनऊ: 17 अक्टूबर, 2022
प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग, लखनऊ के विभिन्न कार्यों के सम्पादन हेतु 27.87 लाख रूपये मंजूर किये हैं।
अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग ने इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार इस धनराशि का व्यय केवल स्वीकृत चालू योजनाओं पर ही किया जाय और किसी भी दशा में ऐसी धनराशि का उपयोग नई मदों/सेवाओं पर व्यय के लिए नहीं किया जायेगा। सचिव/कार्यपालक अधिकारी, उ0प्र0 राज्य हज समिति लखनऊ द्वारा बजट आवंटन में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाय कि आहरण एवं वितरण अधिकारियों द्वारा कोषागार से धनराशि का आहरण तत्काल आवश्यकता होने पर ही किया जायेगा।
सम्पर्क सूत्र:  आशिया खातून

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने