अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी आगामी लोक सभा चुनाव को देश की प्रगति और विकास की नजर से देखती है।भाजपा की राजनीति भारत को गौरवशाली बनाकर विश्व पटल पर हर दृष्टि से नंबर एक पर ले जाने की है। 
           उपरोक्त विचार अंबेडकर नगर लोक सभा प्रवास प्रभारी जिला सहकारी बैंक अयोध्या अंबेडकर नगर चेयर मैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में लोक सभा प्रवास योजना की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि लोक सभा प्रवास के दृष्टि से विधान सभाओं के प्रवास समितियों की जिम्मेदारी बड़ी है।लोक सभा प्रवास योजना के जिला प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि देश के विकास की गति केंद्र सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक रूप से बढ़ी है।वह दिन दूर नहीं है जब देश विश्व का नेतृत्व करेगा।उन्होंने लोक सभा क्षेत्र की सभी शक्ति केंद्रों पर चौपाल आयोजित किए जाने की रूप रेखा लोक सभा प्रवास योजना समिति के सदस्यों के साथ तय कर सभी चौपालों में वक्ताओं के नाम तय किए।
              भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने लोक सभा प्रवास योजना समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश और प्रदेश के साथ साथ जन समूह के हितों की चिंता हर समय करते रहते हैं।
         लोक सभा प्रवास योजना समिति की बैठक में मुख्य रूप से विधान सभा प्रभारी मनोज मिश्र,विधान सभा संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर विजय नारायन शुक्ला, देवेंद्र मणि त्रिपाठी,अनंत राम मिश्र, लोक सभा मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,उदित त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

खबर एवं विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 9838550303,8112931792

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने