मुख्यमंत्री ने जनपद लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, झांसी, रायबरेली,
प्रयागराज, सीतापुर, कन्नौज तथा सोनभद्र मंे आपदा से
हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित की जाए
 
वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत
कार्य तीव्र गति से संचालित करने के निर्देश
 
घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करें


लखनऊ: 16 सितम्बर, 2022

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, झांसी, रायबरेली, प्रयागराज तथा सीतापुर मंे अतिवृष्टि, जनपद कन्नौज में आकाशीय विद्युत तथा जनपद सोनभद्र में सर्पदंश से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य तीव्र गति से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञातव्य है कि राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार जनपद लखनऊ में अतिवृष्टि से 09, उन्नाव में 05, फतेहपुर में 03, झांसी में 01, रायबरेली में 01, प्रयागराज में 02 तथा सीतापुर में 01 जनहानि तथा जनपद कन्नौज में आकाशीय विद्युत से 01 एवं जनपद सोनभद्र में सर्पदंश से 02 जनहानि की सूचना प्राप्त हुई है। प्राप्त विवरण के अनुसार जनपद लखनऊ में अतिवृष्टि से 02, झांसी में 01, रायबरेली में 03 व्यक्तियों तथा जनपद कुशीनगर में आकाशीय विद्युत से 04 तथा जनपद सोनभद्र में सर्पदंश से 01 व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। जनपद फतेहपुर में 05, जनपद अमेठी में 02 तथा जनपद मऊ मंे 01 पशुहानि हुई है।
----------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने