संवाददाता रणजीत जीनगर
बाँदीकुई :- युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ नेहरू युवा केंद्र दौसा एवं नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन शाखा बांदीकुई के तत्वाधान में अंबेडकर छात्रावास बांदीकुई पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के 72वें जन्मदिवस को विकास दिवस के रूप में मनाया गया |
जिला युवा अधिकारी राकेश अलोरिया के निर्देशानुसार बैजूपाड़ा ब्लॉक कॉडिनेटर राकेश कुमार मेहरा के नेतृत्व में अंबेडकर युवा जनजागृति मंडल निहालपुरा के सहयोग से वृक्षारोपण एंव स्वच्छता अभियान चलाया गया |
मुख्यातिथि महेन्द्र जारवाल ( पूर्व पार्षद ) एंव जिला सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, दौसा, विशिष्ट अतिथि छात्रसंघ उपाध्यक्ष शीतल बेैरवा, महासचिव दीनदयाल मीणा, अध्यक्ष प्रत्याशी मुनीराम मीणा, छात्रावास अधीक्षक दिनेश चंद मीणा रहे |
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष एन.एस.ओ भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, दुर्गालाल मीणा, अवधेश सोगण, जीतूराम बैरवा, अंकित सैनी, सौरभ बैरवा, प्रियंका नागर, ॠतु शर्मा, निशा मीणा, टीना, योगिता, नेहा, मनीषा, पंकज जांगिड़, अमन बैरवा, विरेंद्र बंजारा, दीपक बैरवा, संजय जाटव, संजय प्रजापत, यशपाल कर्दम, संजय, समीर और श्याम आदि युवा/महिला मंडल एंव सैकड़ो युवा सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने