जौनपुर। भाजपा नेता ने भाजपा नेता को उठाकर पटका,जमकर हुआ हंगामा

जौनपुर। नगर के मां दुर्गा विद्यालय में प्रदेश के डिप्टी सीएम का प्रोग्राम था। जिले भर के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा था। इसी बीच किसी बात को लेकर भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी और भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश कुमार सिंह में नोंक-झोंक होने लगी। बात बढ़ती गई और पुलिस बल की मौजूदगी में भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी ने दिनेश कुमार सिंह को पटकर कई लात और घूंसे जड़ दिये। किसी तरह पुलिस ने विद्यार्थी को अलग किया। मामले को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। पत्रकारों से बात करते हुए दिनेश कुमार सिंह ने कहाकि विजय सिंह विद्यार्थी अपने आपको माफिया समझते हैं, गुंडा बनते हैं मै इसकी शिकायत लिखित रूप से एसपी से करूंगा। वहीं इस पूरे प्रकरण के बावत पूछे जाने पर विजय सिंह विद्यार्थी ने कहा कि हमें उक्त व्यक्ति मंद बुद्धि का लगता है। इससे पहले कई बार इसकी शिकायत मुझ तक आई जिसमें ये हमें हर जगह अनाप-शनाप बकता था। ऐसी कोई बात नहीं है, मैने इसे नहीं मारा। हालांकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि खाकी की मौजूदगी में दिनेश कुमार सिंह की पिटाई हुई। फिलहाल मारपीट की घटना को लेकर पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गरम है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने