रेहरा बाज़ार /बलरामपुर 
ब्लॉक परिसर  में युवक /महिला मंगल दल सदस्यों की मासिक बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया                                                    विकास खण्ड रेहरा बाजार  ब्लॉक सभागार में जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के आदेशानुसार  युवक / महिला मंगलदल की मासिक बैठक खण्ड विकास अधिकारी राम नेवास वर्मा की अध्यक्षता मे संम्पन हुई इस बैठक में मौजूद क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शबाना खातून ने युवक / महिला दल सदस्यों को सम्बोधित किया! इस बैठक मे कई युवक/ महिला मंगलदल सदस्यों हिस्सा लिया जिसमें  युवक मंगलदल अध्यक्ष घोघरा सुशील कुमार श्रीवास्तव, युवक मंगलदल अध्यक्ष जुवारा संजय कुमार वर्मा, अंकित शर्मा, राधेश्याम दुबे, ध्रुवराज शर्मा, लक्षमी गुप्ता प्रमुख रहे!जिसमे युवक मंगल दल अध्यक्ष घोघरा सुशील कुमार श्रीवास्तव ने भी उपस्थिति सदस्यों के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए जानकारी प्रदान की!
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने