उतरौला(बलरामपुर)
मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं समग्र शिक्षा अभियान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय बासूपुर में सम्पन्न हुआ। 
प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार व डायट मेंटर रेखा देवी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। 
प्रतियोगिता में कम्पोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 85 बच्चों ने भाग लिया। जिसमे उच्च प्रा वि बनघुसरा की शशि वर्मा  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रमवापुर कला के अंकित कुमार प्रजापति रहे। महुआ धनी की रेशमा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दसवें स्थान के लिए तीन छात्रों का समान अंक होने पर सोमवार को पुनः उनकी परीक्षा कराई जाएगी। प्रतियोगिता में दस उत्कृष्ट बच्चो का चयन किया गया जो जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में सम्मिलित होंगे। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। क्विज प्रतियोगिता के बाद विज्ञान प्रदर्शनी में लगाए गए मॉडलों का अवलोकन खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर व ए आर पी द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़या पकड़ी द्वारा पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण बल, सूर्यग्रहण, ग्लोबल वार्मिंग, पृथ्वी पर दिन रात का मॉडल प्रदर्शित किया गया। कमपोजिट विद्यालय बासूपुर द्वारा वायु प्रदूषण, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरायल द्वारा मानव शरीर संरक्षण एवं स्वास्थ्य, कमपोजिट विद्यालय जाफराबाद द्वारा हृदय संरचना एवं देखभाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरौला ग्रामीण द्वारा जल संग्रह, जल चक्र, ज्वालामुखी एक रासायनिक परिवर्तन, शंकु, वृत्त, बेलन, वर्ग, आयत, त्रिभुज का मॉडल दर्शाया गया। उच्च प्राथमिक हबीबपुर द्वारा वर्षा जल संचयन, उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगीबीर द्वारा पादप कोशिका, योगात्मक गुणात्मक प्रतिलोम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनिया भारी द्वारा मानव उत्सर्जन तंत्र, शेरगंज ग्रंट द्वारा स्मार्ट सिटी ग्रीन सिटी, मानव नेत्र, सड़क सुरक्षा स्लोगन, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, धुआं अवशोषक का मॉडल प्रस्तुत किया गया।      पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं जनपदीय महामंत्री ब्रजेश चौधरी, उस्मान सिद्दीकी, ए आर पी मलिक मुनव्वर, अनवार अहमद, कृष्ण कुमार, विक्रम सिंह, विजय कुमार यादव, राजेश शर्मा, काजिम अली, शबी फातमा समेत अनेक अध्यापक मौजूद रहे।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने