अंबेडकर नगर  ÷ भारतीय जनता पार्टी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्तूबर तक विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य की दृष्टिगत से भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मण्डल प्रभारी,नगर निकाय संयोजक,लोक सभा प्रवास योजना के जिला प्रभारी,संयोजक,विधान सभा पूर्व प्रत्याशी,मोर्चा जिलाध्यक्ष गण के साथ बैठक कर योजना और कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला प्रभारी,जिलाध्यक्ष ने बैठक कर जानकारी दी।
              भाजपा जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत किया।
             बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी/क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को मनाए जाने पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को किए जाने का खाका हमें तैयार कर प्रभावी ढंग से कार्यक्रम चलाया जाना है।उन्होंने कहा कि उसी दौरान स्थानीय चुनाव और स्नातक विधान परिषद चुनाव की चिंतन करते हुए कार्य करना चाहिए।भाजपा कार्यकर्ता चरैवेति चरैवेति की सिद्धांत पर चलते हुए निचले स्तर पर संगठन की रीति नीति को क्रियान्वित करते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा के विचार धारा की डंका भारत सहित पूरे विश्व में बज रहा है। कहा कि प्रधान मंत्री आवास मार्ग लोक कल्याण मार्ग और राष्ट्रपति भवन मार्ग का कर्तव्य पथ नाम करण किया जाना बड़ी संदेश का परिचय देता है।
           लोक सभा प्रवास योजना के जिला प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं और कार्यक्रमों की चर्चा के लिए प्रवास योजना की चौपाल के माध्यम से जानकारी देंगे।उन्होंने चौपाल कार्यक्रम की रूप रेखा बैठक के माध्यम से रेखांकित किया।
          भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि शक्ति केंद्र और बूथ के कार्यकर्ताओं के कंधे पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में होने वाले कार्यक्रमों की बड़ी जिम्मेदारी है।कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन से शुरू हो कर 2 अक्तूबर महात्मा गांधी जी की जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विविध सेवा भाव के कार्यक्रम करेंगे। जिससे जन मानस को बहुत लाभ मिलने वाला है।
           बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन और जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह एवम जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मंडलों में बैठक,मोदी जी के व्यक्तित्व पर चर्चा,स्वास्थ्य परीक्षण एवम रक्तदान शिविर,अमृत सरोवरों की स्वच्छता एवम निर्माण में सहयोग अभियान,जल ही जीवन अभियान अंतर्गत संपर्क कर जल संरक्षण का निवेदन,लोकल फॉर ओकल के उत्पाद की प्रदर्शनी,दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण,विविधता में एकता विषय पर विभिन्न प्रांतों के स्थानीय निवासियों की कार्यक्रम,प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, कोविड टीका की बूस्टर डोज लगवाना, टीवी मरीजों को सहयोग कर दावा दिलवाना,वृक्षारोपण,खादी ग्रामोद्योग विभाग के वस्त्रों की खरीद सहित कई जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को तय किया गया।
          बैठक में मुख्य रूप से विधान पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,लोक सभा संयोजक अवधेश द्विवेदी,चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व विधायक संजू देवी,सुभाष राय,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,राना रणधीर सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह,संतोष कुशवाहा,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,इंद्रेश निषाद,सुनील पासवान,डाक्टर विनोद कुमार,रिंकल सिंह,आकाश वर्मा,राम किशोर राजभर,रमेश यादव,मीरा पाण्डेय,विकास मोदनवाल,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,दशरथ यादव,डाक्टर के के मिश्र,अमर नाथ सिंह,सुधांशु त्रिपाठी,राजेश सिंह बबलू,मनीष मिश्र,डाक्टर विजय नारायन शुक्ला,मीसम रजा,अनन्त राम मिश्र,मनोज गुप्ता,अमित तिवारी,शैल त्रिपाठी,डाक्टर योगेंद्र मिश्र,रणजीत वर्मा,केशरी नाथ त्रिपाठी,शंभू नाथ पाठक,आदित्य शुक्ल,विपिन पाण्डेय सहित मंडलों के प्रभारी,अध्यक्ष,स्थानीय निकाय संयोजक आदि शामिल रहे।


खबर एवं विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर_9838550303,8112931792

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने