जौनपुर। सई नदी के किनारे अज्ञात शव पाए जाने से सनसनी, मृतक के हाथ पर लिखा है पिंटू,

जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के पोखरियापुर गांव के निषाद बस्ती में शुक्रवार की सुबह सई नदी के किनारे एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। उसके हाथ पर पिंटू लिखा है। चर्चा है कि युवक भोर में जौनपुर- रायबरेली राजमार्ग पर सई नदी पर बने नए बरगुदर पुल से कूदा था। पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। उक्त गांव में दिन में लगभग नौ बजे नदी किनारे टहल रहे युवको ने देखा कि एक ब्यक्ति नदी के किनारे पानी मे फंसा पड़ा था। 

पास जाकर देखा तो वह मृत था। उसकी उम्र लगभग 45 आंकी जा रही है। युवक सफेद रंग का शर्ट व महरूम कलर का पैंट पहना था। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी तो उप निरीक्षक विजय शंकर यादव मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। चर्चा है कि युवक भोर में ही नदी में कूद गया था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने