रिपोर्ट शोभित अवस्थी
हरदोई लोनार थाना क्षेत्र के भीखपुर में युवक के पैर पर गोली लगने की घटना सामने आई हैं। जिसमें युवक ने अज्ञात चार हमलावरों पर फायर करने का आरोप लगाया हैं। सूचना पर परिजनों ने युवक को घायल अवस्था में सीएचसी बावन में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लोनार थाना क्षेत्र के भीखपुर निवासी पवन कुमार दीक्षित पर अज्ञात हमलावरों ने फायर झोंका हैं। घायल युवक के मुताबिक वह सुबह अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान उसे तीन से चार अज्ञात लोग दिखाई दिए, जिससे घबरा कर युवक वहां से भागने लगा। तभी अज्ञात बदमाशों ने युवक पर फायर झोंक दिया, जो कि उसके पैर पर जाकर लगा, जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को सीएचसी बावन लेकर गए। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर गंभीर हालत में युवक का इलाज चल रहा हैं।
लोनार प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक युवक के पिता ने सूचना दी हैं कि उसका पुत्र पवन दीक्षित खेत जा रहा था। इसी दौरान उसे अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिए, जिन्हें देखकर वह भाग खड़ा हुआ, इसी दौरान किसी अज्ञात हमलावर ने पवन पर फायर झोंक दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया हैं। पिता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हैं। स्थानीय पुलिस ने प्रथम दृष्टया कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया हैं। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि जांच चल रही हैं, जांच में जो भी तथ्य आएंगे उनसे अवगत कराया जायेगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने