जौनपुर। टीडीपीजी कालेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने नरेंद्र देव पाठक, डॉ राजीव सिंह महामंत्री

जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज़  शिक्षकों की साधारण सभा की बैठक  हुई। बैठक में शिक्षक संघ इकाई को कार्यकारणी शिक्षकों की सर्वसम्मति से भंग की गई। अंत में साधारण सभा ने सर्वसम्मति से वर्तमान अध्यक्ष एवं महामंत्री को उनके पद से हटाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.नरेन्द्र देव पाठक को अध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री डॉ.राजीव कुमार सिंह को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। 

 तिलकधारी महाविद्यालय की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। डॉक्टर नरेंद्र पाठक अध्यक्ष और राजीव सिंह को महामंत्री बनाया गया। जिला शिक्षक संघ की तरफ से दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई दी गई। कार्यकारिणी के गठन के लिए सदन में प्रस्ताव डॉ. धर्मेंद्र सिंह रसायन शास्त्र के एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने लोगों के सामने प्रस्तुत किया। आभार डॉ. प्रदीप सिंह जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ जौनपुर ने दिया। बैठक में वीर बहादुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह, महामंत्री डॉ. राहुल सिंह डॉ.ओ पी सिंह, डॉक्टर आर्यन ओझा डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह डॉ.राजकुमार यादव, डॉ नीतू सिंह डॉ वंदना दुबे पद्माक्षी सिंह डॉक्टर आशिया परवीन, डॉ अशेष कुमार, डॉ.पंकज गौतम,डॉक्टर विजय लक्ष्मी डॉक्टर संतोष सिंह डॉक्टर शैलेंद्र सिंह बाद डॉक्टर शैलेंद्र सिंह डॉक्टर राजीव कुमार सिंह डॉ. राजीव रतन सिंह डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह डॉ. हरिओम त्रिपाठी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी डॉ. राजदेव देव दुबे मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने