जय हिंद                    जय भारत माता

प्रिय देशवासियो

  भारत देश के गौरवशाली इतिहास पर हम सभी को अपार गर्व है।

 हम देश के उन महान सपूतो के त्याग बलिदान और संघर्ष को कोटिकोटि नमन करते हैं जिन्होंने इस देश को गुलामी की दासता से मुक्त कराने में अपने लहू को पानी की तरह बहाया और जिन्होंने हसते हँसते फांसी के फंदे को लगा कर भारत माता की आजादी के लिए सदैव के लिए चिर निद्रा में सो गए।
हम ऐसे वीर सपूतों के महानकृत्य के ऋणी हैं। यह बेहद सौभाग्य की बात ही कि हमे आजादी के 75 वें वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का गौरव प्राप्त हो रहा है।
 आजादी के इस महापर्व पर हिन्दीसंवाद न्यूज़ आप सभी देशवासियों से अपील करता है कि इस महापर्व को शानदार ढंग से मनाते हुए इतिहास के साक्षी बनें। 
हर घर मे तिरंगे का लहराना आपके लिए न केवल गौरवशाली है बल्कि आपके लिए बेहद गर्व और शान की बात है।


आओ इस पावन पर्व पर हम उन वीरो को अदब से सलाम करें जिन्होंने हमें ये शानदार आजादी के क्षण दिलाने में अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।
 हम अपने घरों पर अपने शान अपने गौरव तिरंगे को लहराते हुए स्थापित करें।

जय हिंद     जय भारत माता

9129813351
हिन्दीसंवाद न्यूज़
बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने