महराजगंज। जन कल्याण हेतु ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा किया गया रुद्राभिषेक

महराजगंज,जौनपुर। ब्लॉक अंतर्गत नाग पंचमी के शुभ अवसर पर विगत वर्षों की भांति नाहरपुर ग्राम पंचायत निवासी एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष अमित पाण्डेय के द्वारा जन कल्याण हेतु रुद्राभिषेक किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा वार्ता के दौरान बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने निज शिवालय पर वाराणसी की धरती से पधारे विद्वानों द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया। सावन मास में नाग पंचमी तिथि का शास्त्र में बहुत महत्व है। इसे देखते हुए जन कल्याण हेतु सभी के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए रुद्राभिषेक किया तथा हवन उपरांत महाप्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर ब्लॉक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोग और माताएं उपस्थित रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने