जौनपुर। विद्यार्थियों ने दी रंगारंग कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति

स्व.जयकरन सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में निभाई अग्रणी भूमिका

जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सैदपुर गड़उर गांव स्थित जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को शहीदों के नाम आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की धूम रही।कालेज के विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुति से वातावरण देशभक्तिमय हो उठा। जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर आजादी के अमृत महोत्सव  के तहत विद्यालय के छात्र,छात्राओं ने देश भक्ति गीत,संगीत,नृत्य का मनमोहक प्रस्तुतीकरण दिया। देश भक्ति गीतों से विद्यालय गूंज उठा। कार्यक्रम के पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, स्वामी विवेकानंद,पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक स्मृति शेष जयकरन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण प्रबंधक लालजीत चौहान ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में प्रेमनाथ चौहान,दारा सिंह चौहान,,साहबलाल यादव ने भी संबोधित किया।कहा उक्त लोगों का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है।इस मौके पर शिक्षक वीरेंद्र यादव, सुनीता सिंह, मधु कुमारी,हरेंद्र चौहान, विजय सिंह, दीपक उपाध्याय,विपिन सिंह, पिंटू विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  वीरेंद्र एवं हरेंद्र ने संयुक्त रूप से किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने